यूपी: कासगंज हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, अखिलेश यादव ने कहा- मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार

सीएम ने कासगंज हादसे पर एक्स कर लिखा है कि 'भगवान श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।'पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। शनिवार सुबह कासगंज जिले में पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी। इस बता दे कि इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 20 लोगों की मरने की सूचना है। अब इस हादसे को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने शोक जताया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी दुःखद शोक जताया है।

सीएम ने कासगंज हादसे पर एक्स कर लिखा है कि ‘भगवान श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।’पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने भी जताया शोक
समाजवादी पार्टी के अध्यछ अखिलेश यादव ने भी कासगंज की घटना पर शोक जताया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘अत्यंत दुःखद ! कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है। राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार।’

ये भी पढ़ें :RO-ARO Exam: सड़कों पर उतरे हजारों प्रतियोगी छात्र, पेपर रद्द कराने की मांग को लेकर UPPSC का किया घेराव 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here