Farmers Protest 2024: शंभू बॉर्डर आ रहे किसानों का ट्रैक्टर खदान में पलटा, एक की मौत; दो घायल

किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। एमएसपी सहित अपनी मांगों को लेकर किसानों का केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह फिरोजपुर से शंभू बॉर्डर धरने के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली को गांव बसंतपूरा के नजदीक ट्राले ने टक्‍कर मार दी।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। एमएसपी सहित अपनी मांगों को लेकर किसानों का केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह फिरोजपुर से शंभू बॉर्डर धरने के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली को गांव बसंतपूरा के नजदीक ट्राले ने टक्‍कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली खदान में जाकर पलटी। इस हादसे में एक किसान गुरजंट सिंह 32 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मामूली घायल हो गए। इन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : यूपी: कासगंज हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, अखिलेश यादव ने कहा- मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार

शुक्रवार को किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि 62 साल के किसान की हार्ट अटैक आने से मृत्‍यु हो गई। साथ ही हरियाणा पुलिस की गोली से मारे गए शुभकरण को लेकर भी किसानों का हंगामा जारी है। हालांकि शुभकरण के परिवार को भगवंत मान ने वित्तीय सहायता और छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि जब तक शुभकरण के हत्‍यारों को सजा नहीं मिलेगी तब तक शुभकरण का अंतिम संस्‍कार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Bollywood : सितारों से सजी भाग्यश्री के जन्मदिन की शाम, 55वे बर्थडे पर भी 25 की लगीं भाग्यश्री

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार शुभकरण के मामले में जल्द एफआईआर दर्ज करे। डल्लेवाल ने बताया कि बठिंडा के एसएसपी ने किसानों के वकीलों से विचार-चर्चा में स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि शुभकरण की मौत के मामले में पर्चा दर्ज नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खुद को बचाने में लगी है। जब हरियाणा पुलिस ने पंजाब की हद में आकर शुभकरण को गोली मारी, तो फिर सरकार क्यों पर्चा दर्ज करने से पीछे हट रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here