गोरखपुर: पीएम मोदी अमृत स्टेशन योजना के तहत 31 स्टेशनों का करेंगे शिलान्यास,143 परियोजनाओं की सौगात

वहीं अमृत स्टेशन योजना में आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुए स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसमें स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी, गोरखपुर। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के गोमतीनगर स्टेशन का लोकार्पण व 31 स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 111 ओवरब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा। इस दौरान कुल 143 परियोजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री एनईआर को देंगे।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया, कि बढ़नी स्टेशन को 15.05 करोड़, रामघाट हाल्ट को 08.02 करोड़, सिद्धार्थनगर को 11.18 करोड़, स्वामी नारायण छपिया को 12.13 करोड़, खलीलाबाद को 09.92 करोड़, आनंदनगर को 10.28 करोड़, सलेमपुर को 15.12 करोड़, भटनी को 42.62 करोड़ और कप्तानगंज जंक्शन को 20.73 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

वहीं अमृत स्टेशन योजना में आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुए स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसमें स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। नए फुट ओवरब्रिज वर्तमान फुटओवर ब्रिजों की तुलना में लगभग चार गुना चौड़े होंगे। इसके अलावा पार्किंग एवं सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन आदि योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

ओवरब्रिज से बेहतर होगा आवागमन
एनईआर के लखनऊ मंडल के 21, वाराणसी मंडल के 41 और इज्जतनगर मंडल के 49 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन किया जाएगा। इन ओवरब्रिज व अंडरपास के निर्माण से ट्रेनों के समय पालन में सुधार के साथ ही सड़क से आवागमन करने वालों को भी राहत होगी।

प्रधानमंत्री ने अमृत स्टेशनों के निर्माण की योजना शुरू की
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के विकास के लिए नई-नई परियोजनाएं शुरू करते रहते हैं। देश में रेलवे के नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने अमृत स्टेशनों के निर्माण की योजना शुरू की। आगे कहा कि गोरखपुर के ग्राम नैनसर रोड स्थित आरयूबी संख्या 12, ग्राम करमाहवां रोड स्थित आरयूबी 18 और नौतनवा रोड स्थित आरयूबी 166 के लोकार्पण से गोरखपुर के लोगों को राहत मिलेगी।

सांसद ने गोमतीनगर से गोड्डा के बीच शुरू होने वाले साप्ताहिक ट्रेन के लिए सरकार के प्रति आभार जताया है। इस ट्रेन का ठहराव गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP Police Bharti: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त, सीएम योगी का बड़ा फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here