न्यूज़लिंक हिंदी। भारत जोड़ो यात्रा का आज मुरादाबाद से आगाज हुआ गया। बता दे कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि इस दौरान राहुल और प्रियंका ने सरकार पर कई बार हमला बोला।
छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत!
उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई।
संदेश साफ है – सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है।
जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।#YuvaNYAY#UPP_REEXAM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2024
यात्रा के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत की वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त कर दी गई। इससे संदेश साफ है, सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : गोरखपुर: पीएम मोदी अमृत स्टेशन योजना के तहत 31 स्टेशनों का करेंगे शिलान्यास,143 परियोजनाओं की सौगात

