न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का 1866 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, विकास कार्यों का बजट करीब 308 करोड़ रुपये बढ़ाया गया। इसी प्रकार जलकल विभाग का 341 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। वही कार्यकारिणी में नशे में पहुंचा भाजपा पार्षद, जाने फर क्या हुआ….
ये भी पढ़े : Kanpur में UP Board की परीक्षा में बड़ी लापरवाही आई सामने…72 छात्राओं को मिला गलत पेपर, जाने पूरा मामला
नशे में पहुंचे सदस्य को चेतावनी
ऐसे में कार्यकारिणी में तीसरी बार चुना गया भाजपा पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह नशे की हालत में बैठक में पहुंच गया। नशे की हालत में देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। इतना ही नहीं फिर वे महिला पार्षद रूम के शौचालय में बाथरूम करने भी सदस्य पहुंच गए। बैठक में महापौर और नगर आयुक्त की आपत्ति के बाद पहले पार्षद को अलग बैठाया गया। फिर महापौर ने पार्षद को बैठक से बाहर कर दिया। महापौर ने उन्हें चेतावनी दी कहा कि आइंदा उन्होंने ऐसा किया, तो सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़े : Bihar: आकाशीय बिजली गिरने पर अब नहीं होगी मौत, IIT पटना ने बनाया ‘नीतीश यंत्र’, पढ़ें पूरी खबर
यह प्रस्ताव भी हुए हैं स्वीकृत
- आगामी वित्तीय वर्ष में जुलाई तक ग्रहकर में मिलेगी 10 परसेंट की छूट।
- ग्रीन पार्क चौराहे पर बनेगा भव्य आनंदेश्वर मंदिर गेट।
- स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का एक मकान का गृहकर होगा माफ।
- जन सुविधा केंद्र में लोगों की शिकायतों का कड़ाई से निस्तारण के निर्देश।

