SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा पर ICC ने लिया एक्शन, 2 मैच से किया निलंबित, Rahmanullah Gurbaz पर लगा 15 प्रतिशत जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दाम्बुला में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा को दो मैच के लिए निलंबित किया है

0
504

न्यूज़लिंक हिंदी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दाम्बुला में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा को दो मैच के लिए निलंबित किया है जबकि अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हसरंगा को 24 महीने की अवधि में कुल पांच डिमेरिट अंक मिलने के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें आईसीसी आचार संहिता का उनका नवीनतम उल्लंघन भी शामिल है। जिसके चलते आईसीसी ने उनपर एक्शन लिया है। अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हसरंगा टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

ये भी पढ़े : Kanker Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, अभियान अभी भी जारी

क्या था पूरा मामला?
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मैच अहम मोड़ पर था। श्रीलंका को जीत के लिए 3 गेंद में 11 रन की दरकार थी। अंपायर हैनिबल ने वफादार मोमंद की एक हाई फुल-टॉस पर नो बॉल का इशारा नहीं किया। उस दौरान श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी कर रहे थे। देखा जाए तो कामिंदु के सीधे खड़े होने पर भी बॉल कमर से ऊपर जाती, इसके बावजूद अंपायर ने उस नो बॉल करार नहीं दिया। अंपायर के इस फैसले पर कप्तान वानिंदु हसरंगा ने इसका विरोध किया। उनके मुताबिक इंटरनेशनल मैच में ऐसा नहीं होना चाहिए। श्रीलंका को इस मुकाबले में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या बोले वानिंदु हसरंगा?
हसरंगा ने अंपायर के फैसले को लेकर कहा था, ‘अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। अगर यह कमर की ऊंचाई तक करीब होता तो कोई समस्या नहीं होती। लेकिन एक गेंद जो इतनी ऊपर जा रही है, यदि गेंद थोड़ी ऊपर होती तो बल्लेबाज के सिर पर लगती। यदि आप उसे नहीं देख सकते तो वह अंपायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर वह कोई और काम करते तो यह ज्यादा बेहतर होता।’

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को एक और बड़ा झटका, बसपा सांसद रितेश पांडेय ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

आईसीसी ने हसरंगा के खिलाफ एक्शन किया जारी
हसरंगा के खिलाफ आईसीसी द्वारा बताया गया, ‘हसरंगा को खिलाड़ियों समर्थन के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक खिलाड़ी, खिलाड़ी समर्थन कार्मिक, अंपायर या मैच रेफरी के व्यक्तिगत दुर्व्यवहार से संबंधित है। उसे या तो एक टेस्ट मैच या फिर दो वनडे या टी20ई (जो भी पहले हो) के लिए खिलाड़ी के लिए प्रतिबंध मिलेगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here