UP News: कौशाम्बी में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छह मजदूरों की मौत, कई झुलसे, मचा हड़कंप

प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दरअसल, कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया।

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दरअसल, कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें करीब छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था का इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़े: SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा पर ICC ने लिया एक्शन, 2 मैच से किया निलंबित, Rahmanullah Gurbaz पर लगा 15 प्रतिशत जुर्माना

वही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवम बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बताया गया है कि फैक्ट्री का मालिक कौशल अली है। फैक्ट्री के वैध होने सहित अन्य तथ्यों की जांच भी चल रही है। गांव में इस घटना के बाद स्थिति खराब है।

ये भी पढ़े: Kanpur: करौली धाम बनवाएगा भगवान परशुराम का भव्य मंदिर, साथ ही कही ये बात, पढ़े पूरी खबर

कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच अचानक धमाके की आवाज होने लगी। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, अंदर से शराफत अली के बेटे शाहिद और उनके भाई कौसर के साथ एक अन्य को बाहर निकाला गया है, सभी की हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here