Rajya Sabha Election 2024: कर्नाटक में भाजपा को लगा झटका, विधायक सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में किया वोट

बीजेपी के मुख्य सचेतक पाटिल ने कहा कि एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की पुष्टि की गई है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ और क्या किया जा सकता है।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। चार राज्यसभा सीटों के लिए कर्नाटक में वोटिंग फिलहाल जारी है। वहीं, राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।

एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट किया
भाजपा के मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा जी. पाटिल ने कहा कि एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को देखेगी और क्रॉस वोटिंग करने पर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी के मुख्य सचेतक पाटिल ने कहा कि एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की पुष्टि की गई है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ और क्या किया जा सकता है।

मैं उन लोगों के पक्ष में मतदान करूंगा जो मुझे..
भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने वोटिंग से पहले बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के पक्ष में मतदान करूंगा जो मुझे आश्वासन देंगे और विश्वास दिलाएंगे कि वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जल और अन्य प्रबंधन के लिए धन देंगे।

ये भी पढ़ें : Rajya Sabha elections 2024: राजा भैया ने दिया भाजपा का साथ, राज्‍यसभा चुनाव में जीत को लेकर कहीं ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here