न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मंगलवार को राज्य के तटीय क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान में चलाया। दरअसल, इस दौरान एक संदिग्ध नौका को रोककर उसके चालक दल के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। इसमें अधिकारियों को संदेह है कि यह लोग ईरान और पाकिस्तान से हो सकते हैं। इनके पास से हजारों करोड़ रुपये की कीमत का 3300 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किया।
In a successful coordinated operation at sea, Indian Navy in coordination with the Narcotics Control Bureau apprehended a suspicious dhow carrying almost 3300 Kg contraband (3089 Kg Charas, 158 Kgs Methamphetamine 25 Kg Morphine). Based on the input of P8I LRMR aircraft on… pic.twitter.com/h9vKc90554
— ANI (@ANI) February 28, 2024
3300 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद
इंडियन नेवी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर में समुद्र में एक ऑपरेशन चलाकर, एक संदिग्ध शिप को पकड़ा, जिसमें लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ पकड़ा है। जिसमें 3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 25 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल है। साथ ही इसे अब तक का पकड़ा गया सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट बताया जा रहा है। नेवी के मुताबिक, यह जहाज 2 दिनों तक समंदर में रहा, ये जहाज ईरान जा रहा था।
ये भी पढ़े: Tamil Nadu: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथान का निधन, सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम
5 आरोपियों की पाकिस्तान से संबंध होने की आशंका
नेवी ने बताया कि P8I LRMR विमान के इनपुट के आधार पर, IN मिशन पर तैनात जहाज को तस्करी में लगे संदिग्ध शिप को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया। इसके बाद शिप की जांच की गई और इस दौरान करोड़ों रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए। फिर कार्रवाई करते हुए नाव व लोगों को कब्जे में ले लिया गया। जहाज से हिरासत में लिए गए 5 आरोपियों की पाकिस्तान से संबंध होने की आशंका है। बता दें कि पकड़े गए जखीरों पर Produce by Pakistan लिखा हुआ है।
ये भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठों उम्मीदवार जीते, सपा का एक हारा…इन्होंने की क्रास वोटिंग
पकड़ी गई शिप और चालक दल के साथ प्रतिबंधित सामग्री को भारतीय बंदरगाह, पीएम 27 फरवरी को कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है। साथ ही ड्रग्स के साथ पकड़े गए सभी मेंबर्स को पोरबंदर ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इसे लेकर एनसीबी हेडक्वार्टर आज दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

