Masti 4 का हुआ ऐलान, रितेश-विवेक और आफताब की तिकड़ी फिर देगी मस्ती का डोज, इंद्र कुमार नहीं इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' की स्टारकास्ट एक बार फिर से हंसी की राइड पर अपने दर्शकों को लेकर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है। मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद अब हाल ही में मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

0
466

न्यूज़लिंक हिंदी। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ की स्टारकास्ट एक बार फिर से हंसी की राइड पर अपने दर्शकों को लेकर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है। मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद अब हाल ही में मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की भी घोषणा कर दी है। हालांकि, ‘मस्ती’ की अगली फ्रेंचाइजी’ के निर्देशन की कमान इस बार इंदर कुमार नहीं, बल्कि कोई अन्य निर्देशक ही संभालेगा। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने Masti 4 के एक पोस्टर के साथ इस फिल्म की घोषणा की और साथ ही कई और डिटेल्स भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

 

ये भी पढ़े : Kanpur: गैंगरेप के बाद हत्या की FIR, पेड़ से लटकी मिलीं दो नाबालिग बहनों की लाश, जांच जारी

‘मस्ती 4’ का हुआ ऑफिशियल अनाउंसमेंट
आफताब दासनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मस्ती 4’ के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जानकारी शेयर की है। ‘मस्ती 4’ के पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘हंसी ठहाकों के ऑरिजिनल रोलरकॉस्टर के लिए कमर कसने का समय आ गया है। #Masti4 जल्द ही फ्लोर पर आ रही है…’ आफताब दासनी ने ‘मस्ती 4’ के पोस्टर के साथ एक अन्य फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रोड्यूसर झुंझुनवाला, एस.के आहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया और डायरेक्टर मिलाप जावेरी दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: करोली शंकर महादेव आश्रम की ओर से नशा मुक्ति दंडवत यात्रा पर श्रद्धालुओं ने बरसाए पुष्प, किया स्वागत

इंद्र कुमार की जगह ये निर्देशक लेगा जिम्मेदारी
मस्ती 4 की घोषणा के साथ इस फिल्म का निर्देशक भी बदल चुका है। विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार इंद्र कुमार नहीं, बल्कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी संभालेंगे, जो इससे पहले मस्तीजादे, सत्यमेव जयते, मरजांवा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अफताब शिवदासानी ने भी इस फिल्म की घोषणा के साथ चौथे पार्ट का हिस्सा बनने पर भी अपनी खुशी व्यक्त की। आपको बता दें कि साल 2004 में रिलीज हुई मस्ती ने 34.14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके अलावा ग्रैंड मस्ती ने लाइफटाइम कलेक्शन 19 करोड़ का किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here