न्यूज़लिंक हिंदी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीखा बयान देते हुए कहा, अगर राजपाठ न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा।
आपको बता दे कि राजभर के एनडीए में शामिल हुए लम्बा वक्त गुज़र चूका हैं लेकिन अभी तक यूपी सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। वह कई बार अपनी बात को जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कही है।
राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी लड़ाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उसकी सदस्यता खत्म कर देंगे। आखिर में उन्होंने कहा,- कि ‘बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा।’
ये भी पढ़ें :Varanasi: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर-मस्जिद पर एक साथ चला बुलडोजर, विभाग की देखरेख में हुआ कार्य

