Kanpur: अखिलेश यादव को CBI ने भेजा नोटिस, कानपुर के सपाईयों ने किया प्रदर्शन का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव नजदीक है और उससे पहले सभी पार्टियों में अब उथल-पुथल मची हुयी है। इसको लेकर अब सीबीआई ने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नोटिस भेज दिया है।

0
249

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव नजदीक है और उससे पहले सभी पार्टियों में अब उथल-पुथल मची हुयी है। इसको लेकर अब सीबीआई ने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नोटिस भेज दिया है। अब इसी के विरोध में कानपुर के सपाईयों ने यतीमखाना चौराहे पर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस से एक एक करने सारे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े : Masti 4 का हुआ ऐलान, रितेश-विवेक और आफताब की तिकड़ी फिर देगी मस्ती का डोज, इंद्र कुमार नहीं इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी

दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खनन घोटाला मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया था, जिसकी टाइमिंग को लेकर अखिलेश ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले इस मामले में FIR दर्ज की गई थी, लेकिन 5 साल तक मुझसे कोई जानकारी नहीं मांगी गई।

ये भी पढ़े : Kanpur: गैंगरेप के बाद हत्या की FIR, पेड़ से लटकी मिलीं दो नाबालिग बहनों की लाश, जांच जारी

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सीबीआई ने नोटिस भेजा है वो भी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ये बीजेपी सरकार की चाल है चुनाव के समय में ही ऐसी ओछी हरकत करी जाती है सपा नेता ने बताया कि कल रात से पुलिस लगातार परेशान कर रही है जबकि इस प्रकरण को लेकर पूरे प्रदेश में सपा के नेतृत्व में जगह जगह प्रदर्शन लोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here