न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में गुरुवार यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा प्रमुख ने कहा कि सीबीआई की तरफ से जो कागज़ आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं।
बता दे कि सपा प्रमुख ने सीबीआई से जांच लखनऊ में कराने की मांग की है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की बात कही है। वहीं अखिलेश की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डिंपल ने कहा, वे पहले नेता प्रतिपक्ष नहीं हैं जिन्हें समन भेजा गया है। लगातार नेताओं, उद्योगपतियों, व्यापरियों, छोटे व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। INDIA गठबंधन की मजबूती से यह सरकार डर गई है, इसलिए यह किया जा रहा है।
वहीं, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, पुलिस भर्ती का बड़ा-बड़ा दावा किया गया था। पेपर लीक हो गया। सरकार ने जानबुझकर पेपर लीक कराया है क्योंकि उनकी नीयत नहीं है नौकरी देने की।
ये भी पढ़ें : UP: राजभर ने तीखा बयान देते हुए कहा,- बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा…..

