Cricket: बीसीसीआई अनुबंध पर इरफान पठान ने जताई नाराजगी, हार्दिक पांड्या के लिए कही ये बात

इरफान पठान ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमे वे ईशान-श्रेयस का सपोर्ट करने के साथ इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को कॉन्ट्रैक्ट में रखने को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि श्रेयस और ईशान दोनों ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं।

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी। बुधवार को बीसीसीआई ने अपने सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की थी, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों का भाग्य चमका, तो वहीं श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है।

वहीं, ईशान-श्रेयस के इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद कई इंडियन टीम के खिलाड़ी उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर श्रेयस-ईशान का समर्थन किया। उन्होंने जो पोस्ट किया, उससे ये बहस छिड़ गई है कि क्या कुछ प्लेयर्स के लिए अलग नियम है।

बता दे कि इरफान पठान ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमे वे ईशान-श्रेयस का सपोर्ट करने के साथ इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को कॉन्ट्रैक्ट में रखने को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि श्रेयस और ईशान दोनों ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं।

उम्मीद है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। अगर हार्दिक जैसे खिलाड़ी लाल गेंद क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, तो क्या उन्हें और उनके जैसे बाकी प्लेयर्स को नेशनल ड्यूटी पर नहीं होने पर व्हाइट बॉल वाले घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना चाहिए? अगर यह सभी पर लागू नहीं होता है, तो भारतीय क्रिकेट मनचाहे परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़ें : UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, CBI के नोट‍िस पर कही ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here