Loksabha Election 2024: यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, 74 सीटों पर संभालेगी मोर्चा

बीजेपी अपने 300 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। जल्द ही इन 300 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने वाली है। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति में आज तड़के सुबह बीजेपी की बैठक में फैसला।

0
446

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। प्रदेश में भाजपा मिशन 80 के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। हालांकि, पार्टी अपने सहयोगियों के जिताऊ उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताती दिख रही है। भाजपा प्रदेश में सहयोगी दलों को छह सीटें दे सकती है। चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दे कि बीजेपी लगभग अपने 300 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। जल्द ही इन 300 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने वाली है। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति में आज तड़के सुबह बीजेपी की बैठक में फैसला।

लखनऊ से राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
सूत्रों से मिली जानकारी के राजधानी लखनऊ से राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे वहीं कन्नौज लोकसभा से सुब्रत पाठक को फिर टिकट मिलने की उम्मीद है।मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बता दे कि मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं बात करे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तो वह गाजियाबाद से प्रत्याशी हो सकते है। गाजियाबाद से वर्तमान सांसद वीके सिंह को किसी और सीट पर भेजा जा सकता है। अगर बात बांसुरी स्वराज की तो वह नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी हो सकती है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :रेप केस में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सजा माफ करने की याचिका खारिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here