न्यूज़लिंक हिंदी। इंद्राणी मुखर्जी का नाम आप सभी ने कभी न कभी तो सुना ही होगा। शीना बोरा मर्डर केस साल 2015 में बड़ी ब्रेकिंग न्यूज बना था। एक यंग और टैलेंटेड लड़की की हत्या का ये मामला न्यूज चैनल्स के लिए सनसनीखेज खबर थी। ऐसे में इसके चर्चे सालों तक हुए। इसी केस में इंद्राणी को आरोपी मानकर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और फिर उन पर जांच हुई।
ये भी पढ़े : Bengaluru में धमाका, रामेश्वरम रेस्तरां में लगी भीषण आग, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
अब डॉक्यू सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस विवादित डॉक्यू सीरीज को बॉम्बे हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिल गया है। वहीं कोर्ट की तरफ से हरी झंडी मिलने के कुछ घंटे बाद ही इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है।
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘कुछ सवाल आपको हमेशा परेशान करते रहेंगे और कुछ रहस्य मिटने का नाम ही नहीं लेते। ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ देखें, अब केवल नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में…’सीरीज में कुल 4 एपिसोड्स हैं।
Some questions will haunt you forever, and some secrets refuse to fade away. Watch The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth, now streaming in English, Hindi, Tamil and Telugu only on Netflix. pic.twitter.com/O1dXKvQkaN
— Netflix India (@NetflixIndia) February 29, 2024
बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री 23 फरवरी को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दिया था। हांलाकि, अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी’ को क्लीन चीट घोषित कर दिया है। बता दें कि इस सीरीज में आपको शीना बोरा की हत्याकांड की स्टोरी दिखाई जाएगी। साल 2015 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
ये भी पढ़े : Kanpur News: एमएसएमई उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

