झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, बाइक पर पति के साथ निकली थी घूमने, 3 लोग अरेस्ट

झारखण्ड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

0
367

न्यूज़लिंक हिंदी। झारखण्ड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की है। पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है।

ये भी पढ़े : 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत, लश्कर-ए-तैयबा का इंटेलिजेंस चीफ था आजम

जरमुंडी उप मंडल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात को हुई। इसके अलावा उन्होंने बाकी जानकारी बाद में देने की बात कही। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचा था और बिहार और फिर नेपाल जा रहा था। रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे।

ये भी पढ़े : Radhika-Anant के प्री-वेडिंग में अमेरिकन सिंगर ने मचाया धमाल, अंबानी परिवार के साथ झूमीं Rihanna

7-8 युवक शामिल
इसी दौरान सात से आठ स्थानीय युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यह कथित गैंगरेप उस दिन हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे और उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here