गौतम गंभीर ने राजनीति को किया अलविदा, आतिशी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, -दिल्ली के किसी भी सांसद ने काम नहीं किया

आतिशी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा का सासंद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा पूर्वी दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं दे रही है।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से दुरी बनाने का एलान किया है। जिसके बाद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने जमकर आरोप लगाया है कि गौतम गंभीर समेत दिल्ली के किसी भी सांसद ने कोई काम नहीं किया है।

भाजपा पूर्वी दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं दे रही
बता दे कि दिल्ली मंत्री आतिशी ने बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के राजनीति छोड़ने के अनुरोध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा का सासंद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा पूर्वी दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं दे रही है। बीते पांच सालों में गौतम गंभीर ने अपने सांसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है।

मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं
आपको जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार सुबह यानी आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपाबीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। जिसमे गंभीर ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। गौतम गंभीर ने लिखा है कि ‘मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here