PM Modi कल सुषमा स्वराज भवन में करेंगे अपने मंत्रियों के साथ बैठक, सरकार के कामकाज की करेंगे समीक्षा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जो उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी।

0
336

न्यूज़लिंक हिंदी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जो उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आरोपी गिरफ्तार, विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज

सुषमा स्वराज भवन में होगी बैठक
पीएम मोदी की अध्यक्षता में रविवार को होने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की आखिरी बैठक होने की संभावना है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि यह बैठक दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े : Kolkata Murder: लिव इन में रह रही महिला ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, चाकुओं से गोदा, फिर खुद ही पुलिस को कॉल कर बुलाया

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। साल 2014 में, आयोग ने पांच मार्च को नौ चरणों वाले लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी और परिणाम 16 मई को घोषित किए गए थे। साल 2019 में, आयोग ने 10 मार्च को सात चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी और परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here