न्यूज़लिंक हिंदी। ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां एक मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बिसरख पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी हरेंद्र भाटी (35) और शकील (35) के तौर पर की गई है। पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है।

पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरी
ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत पर एडीसीपी सेंट्रल हृदेश कठेरिया ने कहा, ‘आज ब्लू सफायर मॉल में पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिर गई, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और विजयनगर, गाजियाबाद के रहने वाले दो लोगों की पहचान की। जब दुर्घटना हुई तो वे एस्केलेटर की ओर चल रहे थ।’
ये भी पढ़े : उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के दोनों बेटों को भी बनाया गया आरोपी, वारंट बी किया तामील, कोर्ट में करेगी पेश
दो लोगों की दर्दनाक मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। इसके बाद दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिये गए हैं। उन्हें पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मामल दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही हादसे में मृतकों की पहचान गाजियाबाद के हरेंद्र नगर के रहने वाले हरेंद्र भाटी और शकील के रूप में की गई है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

