Pakistan Politics: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए Shehbaz Sharif, बोले- हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ को चुना गया हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच नवनिर्वाचित संसद में बहुमत हासिल करने के बाद शहबाज शरीफ को गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

0
286

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ को चुना गया हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच नवनिर्वाचित संसद में बहुमत हासिल करने के बाद शहबाज शरीफ को गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की ओर से सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुने गए हैं। उन्हें 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट हासिल हुए हैं। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज (72) पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) के छोटे भाई हैं।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव: डॉ हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, पोस्ट कर लिखी चुनाव न लड़ने की वजह

इस दौरान पीटीआई समर्थित सांसदों ने नारेबाजी की। शहबाज को सोमवार को राष्ट्रपति निवास ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलाई जाएगी। आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग किए जाने से पहले शहबाज ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था।

ये भी पढ़े :  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, ब्लू सफायर मॉल में छत्त से गिरी ग्रिल… दो लोगों की मौके पर मौत

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को 201 वोट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है।प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शाहबाज शरीफ ने नवाज और सभी सहयोगियों को उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद कहा। शहबाज शरीफ ने कहा- जब मेरे भाई तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए तो देश में जो विकास हुआ, वह अपने आप में एक मिसाल है। यह कहना गलत नहीं है कि नवाज शरीफ ही हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया। दूसरी तरफ देश जुल्फिकार अली भुट्टो के बलिदानों को भी कभी नहीं भूल सकता। शाहबाज शरीफ ने देश में आतंकवाद और उसकी जड़ों को खत्म करने की कसम खाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here