Delhi: आज भी ED के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख

रविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के पास जाने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से 12 मार्च के बाद नई तारीख मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। आज आठवें समन पर भी केजरीवाल पेश नहीं होंगे।

बता दे कि इससे पहले ईडी केजरीवाल को 7 बार नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से उसके सामने पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। AAP ने कहा, ‘मामला अदालत में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी है। ईडी को हर दिन ये समन भेजने के बजाय अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए। हम INDIA गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे और केंद्र सरकार को हम पर इस तरह दबाव नहीं डालना चाहिए।’

ये भी पढ़ें :मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here