IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, Devon Conway आधे सीजन से हो सकते है बाहर

बताया जा रहा कि न्यूजीलैंड के बैटर डेवोन कॉनवे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट भी नहीं खेल पाए।

0
421

न्यूज़लिंक हिंदी। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है। बता दे कि सीएसके टीम के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे आईपीएल के आधे सीजन से बाहर रह सकते हैं। बताया जा रहा कि न्यूजीलैंड के बैटर डेवोन कॉनवे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट भी नहीं खेल पाए।

वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह अपडेट दिया है कि उन्हें अपनी इंजरी की जल्द ही सर्जरी करानी होगी। ऐसे में डेवोन अपनी सर्जरी की वजह से 8 महीनों तक एक्शन से बाहर रहेंगे। उनकी इंजरी ने सीएसके टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आधे सीजन से भी डेवोन कॉनवे बाहर हो सकते हैं
ब्लैककैप्स ने कहा कि डेवोन को इंजरी से रिकवर होने में लगभग 8 हफ्ते लगेंगे। उनकी जगह टेस्ट मैच के लिए विल ओ रूर्के को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा आईपीएल 2024 के आधे सीजन से भी डेवोन कॉनवे बाहर हो सकते हैं, जिससे सीएसके की टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : UP: CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिसकर्मी के नंबर पर आई कॉल, जांच में जुटी पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here