Chandigarh: भाजपा ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, AAP-कांग्रेस पार्षदों ने जमकर किया हंगामा

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है उनका कहना है कि क्या इस तरह से निष्पक्ष चुनाव होते हैं।

0
279

न्यूज़लिंक हिंदी, चंडीगढ़। INDIA गठबंधन को आज बड़ा झटका लगा। बता दे कि भाजपा ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीता। इसके साथ डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है। भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले।

ऐसा कहा जा रहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक वोट कैंसिल हुआ है। चुनाव में भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 16 वोट मिले हैं। एक वोट कैंसिल हुआ है। माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से भाजपा को वोट दिया है। बताया जा रहा है कि स्याही फैलने से वोट को रद्द कर दिया गया। तकनीकी कारणों की वजह से रद्द हुए इस वोट को सभी पक्षों को दिखाया गया।

इस बीच नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है उनका कहना है कि क्या इस तरह से निष्पक्ष चुनाव होते हैं।

रिजल्ट घोषित होने के बाद इंडिया गठबंधन और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। बता दे कि इस बीच सांसद किरण खेर ने पार्षदों को शांत कराने की कोशिश की बावजूद इसके हंगामा जारी रहा।

ये भी पढ़ें : वोट के बदले नोट केस में आया बड़ा फैसला, सांसदों को कानूनी छूट देने से SC का इनकार

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here