Bihar: इंजन फेल होने पर भारतीय सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा, पूरे गांव में मच गई अफरातफरी

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गिरने की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि उनके गेहूं के खेत में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा है। घटना से करीब 4 कट्ठा गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गया।

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। बिहार के गया के बोधगया प्रखंड में आज यानी मंगलवार को सेना का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अचानक गांव के खेत में तेज आवाज के साथ गिर गया। हालांकि इस दुर्घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

जानकारी अनुसार एयरक्राफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पायलट सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद पायलटों ने इसकी सूचना एकेडमी को दी। एकेडमी के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि माइक्रो एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरा था। अचानक इंजन फेल होने की वजह से खेत में जा गिर गया। क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले जाने की तैयारी की जा रही है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गिरने की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि उनके गेहूं के खेत में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा है। घटना से करीब 4 कट्ठा गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गया।

ये भी पढ़ें : गुजरात से कांग्रेस को लगा झटका: अध्यक्ष अंबरीश डेर ने दिया इस्तीफा, भाजपा का थामा हाथ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here