‘मैं तो कभी शादियों में नहीं नाची’, Kangana Ranaut ने Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में डांस करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरा बॉलीवुड थिरका। अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान तक, लगभग हर बड़ा नाम नजर आया। हालांकि, इस ग्रैंड पार्टी में कंगना रनोट नजर नहीं आईं।

0
470

न्यूज़लिंक हिंदी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरा बॉलीवुड थिरका। अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान तक, लगभग हर बड़ा नाम नजर आया। हालांकि, इस ग्रैंड पार्टी में कंगना रनोट नजर नहीं आईं। वहीं, अब उन्होंने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर तंज कसा है। कंगना रनोट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने देश की सबसे बड़ी शादी को लेकर भी अपनी राय रखी है।

ये भी पढ़े : ड्रैगन संग डील के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का ऐलान, ‘मालदीव में नहीं रहेगा कोई भारतीय सैनिक, सिविल ड्रेस में भी नहीं’

बॉलीवुड सेलेब्स पर कंगना रनौत ने कसा तंज
आपको बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं, जहां वो अपने प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहतीं हैं। अब इसी बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए कंगना ने उनकी तारीफ की और बताया कि कैसे करोड़ों मिलने पर भी उन्होंने कभी किसी शादी में परफॉर्म नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने खुद की लता मंगेशकर से तुलना भी की। कंगना ने उस इंटरव्यू का हिस्सा शेयर किया, जिसमें लता मंगेशकर ने कहा, “अगर आप मुझे पांच मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आऊंगी।”

लता मंगेशकर से की खुद की तुलना
कंगना रनोट ने कहा, “मैं बदतर आर्थिक परेशानियों से गुजर चुकी हूं, लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं जिनके गाने बेहद हिट हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गली, विजय भवा) हमारे नाम हैं, लेकिन चाहे मुझे कितना भी लालच दिया गया हो, मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया।”

ये भी पढ़े : शाहजहां शेख मामले पर ममता सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, आज ही CBI को केस सौंपिए…

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए, जल्द ही मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली। पॉपुलैरिटी और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में युवा पीढ़ी को ये समझने की जरूरत है कि केवल वही धन अर्जित किया जा सकता है जो ईमानदारी का धन है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here