रिश्ता हुआ शर्मसार: पिता ने नाबालिग बेटियों से की छेड़छाड़, पत्नी ने किया विरोध, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

बता दे कि कलयुगी पिता ने दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ की है। वहीं एक तरफ आरोपी ने करीब 9 महीने पहले मारपीट कर पत्नी को घर से बाहर भी निकाल दिया था।

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। सदर थाना के पास एक गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। बता दे कि कलयुगी पिता ने दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ की है। वहीं एक तरफ आरोपी ने करीब 9 महीने पहले मारपीट कर पत्नी को घर से बाहर भी निकाल दिया था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

4 साल पहले आरोपी पति ने कमाना बंद कर दिया
थानाधिकारी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना इलाके में एक महिला शादी के बाद से परिवार समेत यहां रह रही है। करीब 4 साल पहले आरोपी पति ने कमाना बंद कर दिया और आए दिए शराब पीकर झगड़ा करने लगा।

विरोध करने पर 9 महीने पहले पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पिछले दिनों उसकी नाबालिग बेटियों ने फोन पर पिता के शराब पीकर छेड़छाड़ करने के बारे में जानकारी दी।

पति की करतूत के बारे में पता चलने पर घर पहुंचकर पत्नी ने विरोध किया और सदर थाने में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बता दे कि पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Etawah: CM योगी ने 500 बेड के अस्पताल का किया शुभारंभ, अखिलेश यादव पर कह दी ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here