न्यूज़लिंक हिंदी, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को अपहरण और रंगदारी मामले में अपर सत्र न्यायाधीश शरद त्रिपाठी द्वारा दोषी करार ठहराया गया है। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ आज उनके समर्थक भी एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। समर्थकों ने जमकर नारे भी लगाए। इस दौरान पुलिस की टीमें लोगों को कोर्ट के सामने से हटाते हुए दिखी।

जानकारी के लिए बता दे कि जौनपुर के जिला अदालत में धनंजय सिंह की पेशी के दौरान उनके समर्थक भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में अंदर से लेकर बाहर तक पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर अलर्ट दिखी। दूसरी तरफ, धनंजय सिंह के समर्थक भी कोर्ट के फैसले का इंतजार करते रहे।
बता दें कि, मुजफ्फरनगर निवासी नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम पर FIR दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें : Assam: पवन खेड़ा प्रेस कॉन्फेरेंस में बोले, -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द कर देंगे सीएए

