ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM केजरीवाल को जारी किया नया समन, 16 मार्च को पेश होने को कहा

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (07 मार्च) को अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ये समन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अर्जी पर भेजा गया है।

0
285

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (07 मार्च) को अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ये समन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अर्जी पर भेजा गया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से 16 मार्च तक पेश होने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े : Kanpur: सपा विधायक Irfan Solanki और उनके र‍िश्‍तेदारों के घर ED की रेड, सभी के मोबाइल जब्‍त, कई जगह छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े : Greater Noida: वेस्ट की गौर सिटी में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

निदेशालय ने बताया कि नयी शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को भेजे गए समन संख्या चार से आठ का पालन नहीं करने से संबंधित है। ईडी ने पूर्व में एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी धन शोधन जांच में केजरीवाल को जारी किए गए पहले तीन समन पर पेश नहीं होने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here