PM मोदी आज कश्मीर दौरे पर, 6400 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ-लोकार्पण, कुछ देर में संबोधन शुरू

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। इसके साथ ही वह एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

0
336

न्यूज़लिंक हिंदी। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। इसके साथ ही वह एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। झेलम नदी में मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया।

ये भी पढ़े : ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM केजरीवाल को जारी किया नया समन, 16 मार्च को पेश होने को कहा

PM मोदी ने 6400 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ-लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया। अब से कुछ देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा।

ये भी पढ़े : Kanpur: सपा विधायक Irfan Solanki और उनके र‍िश्‍तेदारों के घर ED की रेड, सभी के मोबाइल जब्‍त, कई जगह छापेमारी

PM मोदी ने शंकराचार्य पहाड़ी के किए दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे पर गुरुवार दोपहर श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दूर से शंकराचार्य हिल को देखा। पीएम मोदी ने एक X पोस्ट में कहा, ”थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर राजसी शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here