Women’s Day: पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

पीएम मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सबसे पहले अतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।

बता दे कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!!’

ये भी पढ़ें : Kanpur:सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर से मिले 26 लाख रुपये; आय बढ़े बिना संपत्ति बढ़ने के मिले साक्ष्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here