पीएम मोदी ने गैस सिलेंडर की कीमत को किया कम, विपक्ष ने कहा,- ये एक जुमला ….. ये बात सब जानते हैं

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि 'एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये कम करने का फैसला राजनीतिक है और यह लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये कम करने का एलान किया। हालांकि अब इस फैसले से करोड़ों लोगों को आर्थिक फायदा होगा। वहीं, एक तरफ विपक्ष ने इसे सरकार का जुमला करार दिया और दावा किया कि चुनाव को ध्यान में रखकर ही यह फैसला किया गया है।

उन्होंने पहले इस बारे में नहीं क्यों नहीं सोचा?
सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ‘एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये कम करने का फैसला राजनीतिक है और यह लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है। सुले ने कहा कि मैं इससे बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। आप टाइमिंग देखिए। वह बीते 9 वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन उन्होंने पहले इस बारे में नहीं क्यों नहीं सोचा? जब चुनाव आ रहे हैं और अगले पांच-छह दिनों में इनका एलान हो जाएगा, तो ये एक जुमला है और ये बात सब जानते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार में सिलेंडर 430 रुपये का था तो अब उसके जितना क्यों नहीं हो रहा है?’

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘महिला दिवस पर पीएम मोदी का जुमलाः एलपीजी की कीमतों में 100 रुपये की कमी की गई है और यह अब 823 रुपये पर है। थोड़ा पीछे जाएं तो 2014 में डॉ. मनमोहन सिंह ने सिलेंडर पर 600 रुपये की सब्सिडी दी और तब कीमत 641 रुपये थी।’

ये भी पढ़ें :Lok Sabha elections: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने दिया त्यागपत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here