न्यूज़लिंक हिंदी, असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। वहीं, शनिवार सुबह-सुबह ही प्रधानमंत्री मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी भी की।

यहां उन्होंने जीप से काजीरंगा की प्राकृतिक खूबसूरती को देखा। इसके बाद पीएम ने हाथी की सवारी भी की। बता दे कि कि पीएम मोदी जंगल सफारी का पूरा आनंद ले रहे हैं। पीएम ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह यानी आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की। पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद किया।
जानकारी के लिए बता दे कि पीएम मोदी शनिवार को वे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए ईटानगर आएंगे। अरुणाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में जोरहाट लौट आएंगे और होलोंगाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ वैलोर ‘ नाम दिया गया है।
वहीं मोदी जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही 18 हजार करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

