Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी ने आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने किया काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा, 18000 करोड़ की परियोजनाओं का रखेंगे आधारशिला

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रहे हैं। पचौरी कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

ये भी पढ़े : Maha Shivratri पर करौली सरकार धाम में हुई भव्य भस्म आरती, “गुरु जी” ने किया रुद्राभिषेक…देर रात तक बही भजनों की रसधार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here