न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती की पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था।
मायावती ने लिखा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।
1. बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।
— Mayawati (@Mayawati) March 9, 2024
उन्होंने कहा, यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।
ये भी पढ़ें :Varanasi: आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी, 15 दिनों में दूसरी बार वाराणसी दौरा

