बिहार के छात्र ने कोटा में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा,- पापा हमसे JEE नहीं हो पाएगा

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र ने जहर खाया था। मौके पर एफएसल टीम को बुलाकर स्वजनों को सूचना दी है। कमरे में एक पीले कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि-''पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा,

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। भागलपुर के छात्र अभिषेक कुमार ने राजस्थान के कोटा में खुदकुशी कर ली। बता दे कि छात्र ने पीजी में सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। वहीं कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि पापा मुझसे नहीं होगा, मैं जेईई नहीं कर पाऊंगा।

जानकारी अनुसार भागलपुर का रहने वाला 16 वर्षीय अभिषेक पिछले एक साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। अभिषेक के पिता प्रदीप मंडल पश्चिम बंगाल में बिजेनस करते हैं। परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था।

पीजी संचालक ने बताया कि आज सुबह आठ-नौ बजे के बीच उसके कमरे से बदबू आई। शक होने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर कमरा तोड़ा तो स्टूडेंट अचेत पड़ा था। एक दिन पहले शाम पांच बजे आखिरी बार दिखा था।

पीजी संचालक ने बताया कि अभिषेक को आखिरी बार गुरुवार शाम पांच बजे देखा गया था। पीजी में एक महीने पहले ही शिफ्ट हुआ था। इस एक महीने में उसके परिवार से कोई नहीं आया। कुछ दिन पहले अभिषेक से उसकी पढ़ाई को लेकर बात की थी। तब उसने पढ़ाई अच्छी चलने की बात बताई थी।

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र ने जहर खाया था। मौके पर एफएसल टीम को बुलाकर स्वजनों को सूचना दी है। कमरे में एक पीले कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि-”पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा, मुझमें आपसे बोलने की हिम्मत नहीं है, आई क्विट”। कोचिंग में दो पेपर नहीं दिए।

डीएसपी ने बताया कि कोचिंग से पता चला है कि अभिषेक दो पेपर में एब्सेंट था। उसने पेपर नहीं दिया था। हालांकि स्टूडेंट के पिता प्रदीप मंडल के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : PM मोदी ने आज अरुणाचल किया सेला सुरंग का उद्घाटन, बोले- पूर्वोत्तर देख रहा ….मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here