न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दौरान कुद पल हंसी-मजाक के भी नजर आए। यह हंसी-मजाक संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई। भाजपा में शामिल होने के दौरान विजयवर्गीय ने शुक्ला से कहा- अब तक तेरी गालियां सुनी और अब तुझे पार्टी में ले रहे हैं। विजयवर्गीय की यह बात सुनकर शुक्ला मुस्कुराए और उनके पैर छू लिए तो विजयवर्गीय ने भी उनकी पीठ थाप कर आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़े : Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का VIDEO आया सामने, कनाडा में गोली मारते दिख रहे लोग
कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला की चुटकी ली
दरअसल, जब इंदौर क्रमांक-1 के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा ज्वाइन की तो उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कैलाश विजयवर्गीय ने धीरे से उनके कान में कहा- ‘संजय पहले तेरी गलियां सुनी अब तुझे पार्टी (भाजपा) में ले रहा हूं।’ इसके बाद दोनों हंस दिए। इसके बाद पूर्व विधायक और देपालपुर के कांग्रेस नेता रहे विशाल पटेल ने भी संजय शुक्ला और सुरेश पचौरी के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। इंदौर में संजय शुक्ला और विशाल पटेल के अलावा धार के गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की है।
पूर्व कांग्रेस विधायक बोले, बीजेपी मेरा असली परिवार
इस अवसर पर संजय शुक्ला ने कहा, ‘ मेरे पिता विष्णु प्रसाद शुक्ल के जमाने से बीजेपी मेरा परिवार था और मैं अब परिवार में वापस आया हूं। मुझे उस वक़्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। हालांकि, अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा।’

