Irfan Solanki: अब इरफान की मदद करने वालों पर गिर सकती गाज…छानबीन के दौरान 500 पन्नों की फोटोकॉपी साथ ले गई ED

कानपुर में चकेरी डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित विधायक इरफान सोलंकी के घर गुरुवार को ईडी ने दिनभर छानबीन की। ऐसे में ईडी की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की करीब 500 फोटोकॉपी जब्त की है।

0
324

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में चकेरी डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित विधायक इरफान सोलंकी के घर गुरुवार को ईडी ने दिनभर छानबीन की। ऐसे में ईडी की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की करीब 500 फोटोकॉपी जब्त की है। जबकि, मूल दस्तावेजों की कॉपी करने के बाद वापस कर दिए थे। माना जा रहा है कि यह दस्तावेज प्रॉपर्टी से जुड़े हो सकते हैं।

दरअसल, ED की छापेमारी में डायरी में करीब 1 अरब का लेनदेन मिला है। जिसके बाद अब संपत्तियों के बारे में इरफान सोलंकी से ED पूछताछ कर सकती है। ऐसा बताया जा रहा है की छापेमारी में ईडी को 50 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले है। बता दे की प्रवर्तन निदेशालय की 7 टीमों ने छापेमारी की थी जिसके बाद अब ED 50 करोड़ की संपत्तियों के आय का स्रोत खंगाल रही है।

ये भी पढ़े : Anupriya Patel: गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अनुप्रिया पटेल को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

ईडी को अंदेशा है कि इरफान सोलंकी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर अपराध की कमाई बेनामी संपत्तियां खरीदने में लगाई है।ईडी ने विधायक के अन्य मददगारों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है और आने वाले समय में उनसे पूछताछ हो सकती है। ईडी ने रियल स्टेट में की जमीनों की जांच शुरू की तो इरफान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इरफान सोलंकी और सहयोगियों के खिलाफ जबरन वसूली, नजूल संपत्ति सहित निजी और सरकारी जमीनों को धमकी, बाहुबल और राजनीतिक प्रभाव से कब्जाने का आरोप है। फिलहाल संदिग्धों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़े : MP News: संजय शुक्ला से कैलाश विजयवर्गीय बोले- “तेरी गालियां सुनीं, अब तुझे पार्टी में ले रहे हैं…”, पढ़े पूरा मामला

ईडी ने हमराज कंस्ट्रक्शन की छानबीन की है, इससे साफ है कि वह इस मामले में भी जांच कर रही है। हमराज कंस्ट्रक्शन कंपनी की संपत्तियों को ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो तीन जून 2022 को नई सड़क पर हुए उपद्रव में मास्टरमाइंड और बिल्डर हाजी वसी आरोपी है और उसे जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन विधायक की संलिप्तता को लेकर पुलिस ने आज तक जांच नहीं की है। ईडी की छापेमारी के बाद इस प्रकरण में भी जांच शुरू हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here