UP News: IAS अधिकारियों के किए तबादले, जानें कौन होंगे फिरोजाबाद के नए DM

सूत्रों अनुसार विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किया है। यूपी सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।

फिरोजाबाद के जिलाधिकारी को हटाया गया
जानकारी अनुसार, प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया है। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग बनाया गया है। कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है।

वहीं एक तरफ सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाया गया है।

सूत्रों अनुसार विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : Assam: CAA के खिलाफ 30 संगठनों ने किया विरोध, छात्र संघों ने जलाईं कानून की कापी, पुलिस ने जारी किया नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here