न्यूज़लिंक हिंदी, हरियाणा। लोकसभा चुनाव से सियासी गतिविधियां हर पल बदल रहीं। सूत्रों अनुसार नायब सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं।

बता दे कि हरियाणा की नई सरकार का आज ही शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है। मुख्यमंत्री के अलावा नया मंत्रिमंडल भी बनेगा। इस बार जजपा को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। इस नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।
हरियाणा के नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर से मुलाकात के बाद कहा कि हमने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था। सीएम के साथ बैठक में हमने निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की है। हमने गठबंधन पर किसी भी तरह की चर्चा नहीं की।
ये भी पढ़ें : Rajasthan: भर्ती प्रक्रिया के विरोध में सफाईकर्मी, हड़ताल का ऐलान, घर-घर कचरा भी नहीं उठाएंगे

