पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने CAA लागू होने पर जाहिर की खुशी, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

आपको बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएए लागू होने पर अपना बयान दिया है।

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कई समर्थक जहां सरकार के इस फैसले पर खुशी जता रहे हैं, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ है।

आपको बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएए लागू होने पर अपना बयान दिया है। हालांकि अब ये बयान खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है।

कनेरिया ने सीएए लागू करने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा। कनेरिया ने पोस्ट में लिखा- ”अब पाकिस्तानी हिंदू खुली हवा में सांस ले सकेंगे।”

दानिश कनेरिया कई बार पाकिस्तान क्रिकेट में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान स्पिनर कनेरिया शाहिद अफरीदी पर भी हिंदू होने की वजह से भेजभाव करने का आरोप लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने सीएए लागू होने पर बयान देते हुए कहा,- केंद्र सरकार सुन ले मैं बंगाल से किसी को भी जाने नहीं दूंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here