सपा को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश सचिव ने समर्थकों समेत दिया इस्तीफा

जानकारी के लिए बता दे कि उनके साथ ही श्यामपाल प्रजापति, मदनलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति आदि ने भी इस्तीफा दिया है।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, एक मार्च को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से संकल्प यात्रा निकालने पर मोदीनगर और गाजियाबाद में लाठी चार्ज हुआ। सपा ने लाठीचार्ज की निंदा नहीं की। जो दल मुसीबत में साथ न दें, उसमें रहने का कोई औचित्य नहीं है।

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने कहा, प्रजापति समाज की राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में हरिद्वार से संकल्प यात्रा शुरू होकर दिल्ली पहुंची थी। पहली मार्च को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए।

उन्होंने आगे कहा- इस घटना को लेकर सपा ने मौन धारण कर लिया। सपा के चुप रहने के चलते सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि उनके साथ ही श्यामपाल प्रजापति, मदनलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति आदि ने भी इस्तीफा दिया है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने CAA लागू होने पर जाहिर की खुशी, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here