सीएए के खिलाफ जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, अर्द्ध सैनिक बल और पैरा मिलिट्री तैनात; पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन वाले स्थान शाहीन बाग में भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जामिया का गेट नंबर सात बंद कर दिया गया है। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

0
206

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। देश में सीएए लागू होने के बाद राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों ने मंगलवार यानी आज सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। इसके साथ ही अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के लिए बता दे कि पिछली बार सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शन वाले स्थान शाहीन बाग में भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जामिया का गेट नंबर सात बंद कर दिया गया है। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

वहीं शाहीन बाग और जामिया एक ही स्थान पर है। संवेदनशील इलाका होने और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है।

ये भी पढ़ें : सपा को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश सचिव ने समर्थकों समेत दिया इस्तीफा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here