न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी की गई। वही अब CAA नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इस पर सवाल भी उठाए है। दरअसल, CAA लागू होने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य एनआरसी और एनपीआर लागू करना है।
मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपको सीएए को एनआरसी और एनपीआर के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में मेरा नाम लिया और कहा कि एनआरसी और एनपीआर लागू किया जाएगा। यह रिकॉर्ड में भी है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य देश में NPR और NRC लागू करना है।
ये भी पढ़े : Mukhtar Ansari: एक और केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 13 मार्च को अदालत तय करेगी सजा

