Ayodhya : राम भक्तों के लिए अच्छी खबर……. दूरदर्शन ने शुरू किया Live प्रसारण

घर बैठे हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा।

0
569

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों को एक नई सुविधा प्रदान की गई है। बता दे कि भक्त अब घर बैठे हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। बीते कल यानी मंगलवार को इसका शुभारंभ हो गया है।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर भक्तों के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही रामलला के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

रामलला की सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वहीं बुधवार से रोजाना लाइव प्रसारण की सुविधा सुचारू रूप से चलेगी।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही रामलला की संध्या आरती के भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बदला फैसला, आसनसोल से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here