न्यूज़लिंक हिंदी। आगमी लोकसभा चुनाव में BSP फूंक फूंक कर कदम रख रही है। इस चुनाव में बसपा सबसे आखरी में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रही है और इस बार प्रत्याशियों के ऐलान की भी का भी तरीका बेहद अलग है। दरअसल, बसपा हर एक जिले में अलग-अलग प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रही है। इस बार बसपा का केंद्रीय नेतृत्व या प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशियों का ऐलान न करते हुए जोनल स्तर पर कोऑर्डिनेटर प्रत्याशियों की अलग-अलग घोषणा कर रहे हैं।
इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय बसपा के टिकट पर उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे। अंबेडकरनगर के भाजपा के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ‘सचिन’ बसपा में शामिल हो गए। बसपा ने उन्हें अयोध्या से टिकट दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगी और अकेले चुनाव लड़ेंगी।
ये हैं प्रत्याशी
अभी तक बहुजन समाज पार्टी ने 7 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें से पांच मुस्लिम समुदाय से आते हैं। बसपा ने पीलीभीत से अनीस अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा ,अमरोहा से डॉक्टर मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई, सहारनपुर से माजिद अली, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति और बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

