Delhi Crime: पुलिस ने काला जठेड़ी गिरोह के 3 शार्प शूटर को किया गिरफ्तार, हथियार लेकर वारदात को देने जा रहे थे अंजाम

टी ऑर्गनाइज्ड क्राइम सेल और थाना बुध विहार रोहिणी जिला, दिल्ली की एक टीम ने ऑपरेशन 'पैंथर-क्लॉ' के तहत काला जठेड़ी गिरोह के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित दो अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र और सात कारतूस बरामद किए गए।

0
259

न्यूज़लिंक हिंदी। एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम सेल और थाना बुध विहार रोहिणी जिला, दिल्ली की एक टीम ने ऑपरेशन ‘पैंथर-क्लॉ’ के तहत काला जठेड़ी गिरोह के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित दो अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र और सात कारतूस बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे रिठाला में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

ये भी पढ़े : ममता बनर्जी को माथे पर लगे तीन टांके, इलाज के बाद सीएम को मिली अस्पताल से छुट्टी, अभी ऑब्जर्वेशन में रहेंगी सीएम

इस टीम ने रिठाला गांव की एक इमारत पर छापेमारी की और तीन शूटर्स को पिस्टल और कारतूस समेत धर दबोचा। तीनों शूटर्स की पहचान मनदीप उर्फ मोनू (रोहतक), हरदीप (पंजाब) और सुनील (दिल्ली के शकूरपुर) के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: केडीए वीसी ने जनता दर्शन में पकड़ा कूटरचित दस्तावेज, 90 आवेदकों की सुनी समस्या

पुलिस की पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे गैंगस्टर काला जठेड़ी के लिए काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वारदात को अंजाम हैंडलर के निर्देश पर दिया जाता है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तीनों रिठाला गांव में किसको निशाना बनाए आए थे और किस तरह की वारदात को अंजाम देने का उन्हें निर्देश दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here