न्यूज़लिंक हिंदी, कर्नाटक। पुलिस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसी कारण से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पॉक्सो और 354 (A) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई।
देखते हैं आगे क्या होता, मैं क्या कर सकता हूं
हालांकि इस आरोप पर येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा।
बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है, मैं क्या कर सकता हूं। मैं यह नहीं कहूंगा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।
वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कल रात लगभग 10 बजे एक महिला ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जब तक हमें सच्चाई नहीं पता, हम कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते। यह एक संवेदनशील बात है क्योंकि इसमें एक पूर्व सीएम शामिल हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। अगर पीड़ित महिला को सुरक्षा की जरूरत होगी तो दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : Kanpur: टीएसएच स्क्वैश टूर्नामेंट में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, 17 राज्यों के दो सौ से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग

