पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा, नवजोत सिंह सिद्धू की आई प्रतिक्रिया

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। वहीं चब्‍बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

0
225

न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। वहीं चब्‍बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़े :  चुनावी बॉन्ड मामले में SBI पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर जारी न करने पर मांगा जवाब, 18 मार्च तक का दिया समय

चब्बेवाल ने एक अलग से पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी नाता तोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रधान को भेज दिया है।

नवजोत सिंह सिद्धू की आई प्रतिक्रिया
राज कुमार चब्बेवाल के पार्टी से इस्तीफे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा, “कुछ तो रही होंगी उनकी मजबूरियां, यूहीं कोई बेवफा नहीं होता। किरदार का मुश्किल वक्त में ही पता लगता है।”

ये भी पढ़े : Delhi Crime: पुलिस ने काला जठेड़ी गिरोह के 3 शार्प शूटर को किया गिरफ्तार, हथियार लेकर वारदात को देने जा रहे थे अंजाम

इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का क्या कसूर है। ये लोग पोस्ट के लिए इधर-उधर जा रहे है। वहीं अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पार्टी में नहीं रहे तो उनकी पत्नी परनीत कौर का क्या है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here