न्यूज़लिंक हिंदी, हैदराबाद। भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल रामदास का आज एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दे कि 90 वर्षीय रामदास ने दिसंबर 1990 और सितंबर 1993 के बीच नौसेना प्रमुख के रूप में कार्य किया।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। रामदास के परिवार में उनकी पत्नी ललिता रामदास और तीन बेटियां हैं।
ये भी पढ़ें : Chandigarh: सदन की बैठक के दौरान विवाद, मेयर को रोंदू कहने पर जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी के दो पार्षद सस्पेंड

